कोटा: देवाशीष सिटी में नवरात्रा महोत्सव की धूम, कल 35 फीट के रावण का होगा दहन

कोटा: देवाशीष सिटी में नवरात्रा महोत्सव की धूम, कल 35 फीट के रावण का होगा दहन

यतीश व्यास 

कोटा। बोरखेड़ा स्थित देवाशीष सिटी में श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत 16 से 18 अक्टूबर तक डांडिया रास का आयोजन हुआ। चंपा वर्मा के सौजन्य से आयोजित लक्की ड्रॉ में प्रतिदिन पुरुष, महिला और बच्चों की श्रेणियों में तीन-तीन विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

समिति सचिव रासबिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष ज्ञानसिंग सिसोदिया और कोषाध्यक्ष सूरज गर्ग ने बताया कि सोमवार शाम डांडिया रास प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। साथ ही हाउजी गेम का आयोजन होगा।

मंगलवार को कन्या पूजन के बाद महाभंडारा आयोजित किया जाएगा। रात को 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। समिति ने कॉलोनीवासियों से सपरिवार कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।