खड़गे की टिप्पणी घोर निंदनीय, कांग्रेस हताशा में भूली मर्यादा- छगन माहुर

खड़गे की टिप्पणी घोर निंदनीय, कांग्रेस हताशा में भूली मर्यादा- छगन माहुर

यतीश व्यास 

कोटा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अमर्यादित और अशोभनीय बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और संस्कारों का सम्मान जरूरी है।

माहुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के पिता को राजनीतिक विवाद में घसीटना कांग्रेस की निम्नस्तरीय मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार और जनता के बीच कमजोर होती पकड़ के कारण कांग्रेस हताशा के दौर से गुजर रही है। इसी कारण उसके नेता पद की गरिमा भूलकर अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, अंत्योदय और विकास की राजनीति भाजपा की ताकत है। माहुर ने दावा किया कि जनता आगामी चुनावों में कांग्रेस को नकारकर भाजपा के पक्ष में जनादेश देगी।