कोटा: रनिंग स्टाफ के समर्थन में मजदूर संघ का प्रदर्शन, दो निलंबित कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने का आश्वासन

कोटा: रनिंग स्टाफ के समर्थन में मजदूर संघ का प्रदर्शन, दो निलंबित कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने का आश्वासन

यतीश व्यास 


कोटा। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। 

मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि 29 अक्टूबर को कोटा लॉबी में कार्यरत दो टीसीसी को रेस्ट संबंधी कारणों का हवाला देकर नियम विरुद्ध निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन रनिंग स्टाफ को नियमानुसार विश्राम और आवश्यक अवकाश नहीं दे रहा है। कर्मचारियों से 12 से 14 घंटे तक ड्यूटी करवाई जा रही है, लेकिन विश्राम मांगने पर निलंबन जैसी कार्रवाई की जा रही है।

प्रदर्शन के बाद मंडल सचिव अब्दुल खालिक, सहायक मंडल सचिव चेतन शर्मा और शाखा सचिव मट्टू लाल मीना ने रेलवे प्रशासन से वार्ता की। प्रशासन ने संघ को आश्वासन दिया कि निलंबित किए गए दोनों टीसीसी को वापस ड्यूटी पर ले लिया गया है। साथ ही शाखा अधिकारियों को रनिंग स्टाफ को नियमानुसार समय पर विश्राम और अवकाश देने के निर्देश दिए जाएंगे।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।