कोटा: ऑपरेशन हॉक के तहत 10 गिरफ्तार, दशहरा मेले में उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई

कोटा: ऑपरेशन हॉक के तहत 10 गिरफ्तार, दशहरा मेले में उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई

यतीश व्यास 

कोटा। शहर में ऑपरेशन हॉक (H.A.W.K.) और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर दशहरा मेले के दौरान असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों पर निगरानी रखते हुए यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई किशोरपुरा थानाधिकारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में की गई। 

पुलिस ने आशीष कुमार को एनडीपीएस एक्ट के तहत स्मैक सेवन, हर्ष यादव को शराब पीकर वाहन चलाने पर तथा अंकित को शराब के नशे में हंगामा करने पर गिरफ्तार किया।

इसके अलावा शांतिभंग के आरोप में ओम प्रकाश, अर्जुन, समीर, शुभम, बब्लू इलियास, चंदु उर्फ इरदिस और युनुस उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपी पूर्व में मादक पदार्थों को बेचने में भी संलिप्त रहे हैं।