कोटा में चांद का इंतजार, सुहागिनों की निगाहें आसमान पर, चाँद नहीं दिखा तो कैसे खोलेंगी व्रत, जानिये..

कोटा में चांद का इंतजार, सुहागिनों की निगाहें आसमान पर, चाँद नहीं दिखा तो कैसे खोलेंगी व्रत, जानिये..

यतीश व्यास 

कोटा। करवा चौथ पर दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार है। महिलाएं शुभ मुहूर्त के अनुसार पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर पूजन की तैयारी कर रही हैं, लेकिन कोटा में अभी तक चंद्रमा के दर्शन नहीं होने से व्रती महिलाओं का इंतजार जारी है। परंपरा के अनुसार महिलाएं छलनी से चांद और फिर पति का चेहरा देखकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। कुछ महिलाएं दूसरे शहरों में रहने वाले परिजनों और रिश्तेदारों से चांद निकलने की जानकारी भी ले रही हैं। चांद के दर्शन होने के बाद ही अर्घ्य देकर व्रत खोलने की रस्म पूरी की जाएगी।