कोटा: राष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सेना का कायस्थ समाज ने किया अभिनंदन

कोटा: राष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सेना का कायस्थ समाज ने किया अभिनंदन

यतीश व्यास 

कोटा। राजस्थान कायस्थ महासभा, अभाकाम विवेक एवं श्री कायस्थ महासभा व ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सेना का अभिनंदन किया। साथ ही कोटा के कायस्थ समाज से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज मोहन सक्सेना, डॉ. अजय जौहरी, डॉ. नवीन सक्सेना, डॉ. आयुषी सक्सेना, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुनाली सक्सेना, ट्रस्ट महासचिव डीके सक्सेना, कोषाध्यक्ष कामना सक्सेना, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रानी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विकास सक्सेना एवं विवेक सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।