कोटा: वायरल वीडियो मामला, एसपी तेजस्विनी गौतम ने ट्रैफिक कांस्टेबल अभिषेक चौधरी को किया सस्पेंड

कोटा: वायरल वीडियो मामला, एसपी तेजस्विनी गौतम ने ट्रैफिक कांस्टेबल अभिषेक चौधरी को किया सस्पेंड

यतीश व्यास 

कोटा। शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा एक युवक के साथ कथित गाली-गलौच और दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में एसपी तेजस्विनी गौतम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक कांस्टेबल अभिषेक चौधरी को सस्पेंड कर दिया है।

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मोडिफाइड बुलेट को पकड़ने के बाद विवाद हुआ था। इस मामले में जितेश केवट ने शिकायत भी दी है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी तेजस्विनी गौतम ने कांस्टेबल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं, पूरे प्रकरण की जांच सीओ ट्रैफिक द्वारा की जा रही है। कोटा सिटी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता और आमजन के साथ दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।