कोटा: रेलवे कर्मचारियों को एक से अधिक सहकारी समितियों से ऋण की सुविधा देने की मांग

कोटा: रेलवे कर्मचारियों को एक से अधिक सहकारी समितियों से ऋण की सुविधा देने की मांग

यतीश व्यास 

कोटा। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने रेलवे कर्मचारियों को एक से अधिक पंजीकृत सहकारी ऋण समितियों की सदस्यता लेने और नियमानुसार ऋण प्राप्त करने की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कोटा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रैली, धरना और विरोध प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने मंडल यूनियन कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक रैली निकालकर नारेबाजी की और आमसभा आयोजित की। यूनियन महामंत्री  मुकेश गालव ने कहा कि कर्मचारियों को नियमानुसार एक से अधिक पात्र सहकारी ऋण समितियों से जुड़ने और ऋण लेने का अवसर मिलना चाहिए। कोषाध्यक्ष इरशाद खान ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण कर्मचारियों को दूसरी समिति से ऋण लेने में परेशानी हो रही है।

प्रदर्शन के बाद महामंत्री मुकेश गालव और कोषाध्यक्ष इरशाद खान ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।