कोटा: उम्मेद भवन पैलेस में बेशकीमती रत्नों से सजा ‘राजमाता उत्तरा देवी ऑफ कोटा कलेक्शन’ लॉन्च

कोटा: उम्मेद भवन पैलेस में बेशकीमती रत्नों से सजा ‘राजमाता उत्तरा देवी ऑफ कोटा कलेक्शन’ लॉन्च

यतीश व्यास 

कोटा। शहर के उम्मेद भवन पैलेस में मंगलवार को आभूषण ब्रांड जवाहरात की ओर से राजमाता उत्तरा देवी ऑफ कोटा कलेक्शन का भव्य लॉन्च किया गया। दरबार हॉल में आयोजित इस विशेष समारोह में कोटा के पूर्व महाराव इज्यराज सिंह और लाडपुरा विधायक कल्पना देवी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में आभूषणों की कलात्मक दुनिया को एक मंच पर प्रस्तुत किया। इस आयोजन को सफल बनाने में वरुण सिंह सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा।

प्रदर्शित ज्वैलरी में हीरा, पन्ना, रूबी, डायमंड, बसरा का मोती, एमेथिस्ट और फिरोजा सहित अनेक बेशकीमती रत्नों से जड़े आभूषण शामिल रहे। इन नायाब नगीनों से सुसज्जित ज्वैलरी ने अपने उत्कृष्ट शिल्प, बारीक कारीगरी और बेशकीमती रत्नों की चमक से संग्रह की ऐतिहासिक और कलात्मक महत्ता को खास बनाया।

जवाहरात की ओर से आयोजित यह लॉन्च समारोह कोटा की राजसी पहचान और उससे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को विशेष रूप से सामने लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रहा। राजमाता उत्तरा देवी ऑफ कोटा नाम से प्रस्तुत कलेक्शन के माध्यम से ब्रांड ने शाही परंपरा और आभूषणों की विशिष्ट पहचान को केंद्र में रखा। कलेक्शन के नाम में राजमाता उत्तरा देवी का उल्लेख कोटा की राजपरंपरा से इसके जुड़ाव को रेखांकित करता है।