कोटा: परिजनों की स्मृति में शिक्षक प्रकाश जायसवाल करेंगे विद्यालय का कायाकल्प

कोटा: परिजनों की स्मृति में शिक्षक प्रकाश जायसवाल करेंगे विद्यालय का कायाकल्प

यतीश व्यास 

कोटा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा की सुंदरता निखारने और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए शिक्षक प्रकाश जायसवाल ने अभिनव पहल की है। उन्होंने अपनी माता कल्याणी बाई, पिता स्वर्गीय प्रभु लाल और भाई राम प्रताप की स्मृति में विद्यालय के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है।

योजना के तहत विद्यालय परिसर में बाल वाटिका, पौधों की नर्सरी, किचन गार्डन, स्काउट गाइड कैंप साइट और केंचुआ खाद निर्माण की व्यवस्था विकसित की जाएगी। साथ ही राहत जयंती द्वार का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन कार्यों को निजी संसाधनों, सरकारी योजनाओं और भामाशाहों के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालय को हरा-भरा और सुंदर बनाने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।