रेलवे में 10% इंटेक कोटे से भरेंगे रिक्त पद, एक हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

यतीश व्यास 

कोटा, 27 अक्टूबर। पश्चिम मध्य रेलवे में 10 प्रतिशत इंटेक कोटे के तहत रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा की पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से चर्चा के बाद 15 दिनों के भीतर अधिसूचना जारी करने पर सहमति बनी है।

संघ के मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग से अन्य विभागों में जाने के लिए परिचालन, कैरिज एवं वैगन, टीआरडी तथा एसएंडटी सहित विभिन्न विभागों में सहायक के रिक्त पद 10 प्रतिशत इंटेक कोटे से भरे जाएंगे। इसके अलावा ग्रेड पे 1800 और 1900 के ट्रैकमैन, पॉइंट्समैन और हेल्पर सहित अन्य कर्मचारियों के स्थानांतरण एक माह के भीतर किए जाएंगे।

इस निर्णय से जबलपुर, कोटा और भोपाल मंडल के 1000 से अधिक रेल कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। मजदूर संघ लंबे समय से इन मांगों को उठा रहा था।