कोटा: जेके लोन अस्पताल में धनतेरस पर की भगवान धन्वंतरि की पूजा

कोटा: जेके लोन अस्पताल में धनतेरस पर की भगवान धन्वंतरि की पूजा

यतीश व्यास 

कोटा। धनतेरस के अवसर पर जेके लोन अस्पताल में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के निरोगी और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता आरएसएस कोटा महानगर के सरसंघचालक गोपाल गर्ग ने की।

इस अवसर पर छगन माहुर ने कहा कि अस्पताल जैसे सेवा स्थल पर भगवान धन्वंतरि की आराधना से चिकित्सा कर्मियों और मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गोपाल गर्ग ने कहा कि चिकित्सा सेवा पीड़ित मानवता की सेवा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में एनएमओ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. गिरीश शर्मा, धर्म जागरण के प्रांतीय पदाधिकारी अनिल जैन सहित वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।