बेटे की तलाश में घर पहुंचे बदमाशों ने मां-बहू पर तलवार व डंडों से किया हमला, तीन गिरफ्तार

बेटे की तलाश में घर पहुंचे बदमाशों ने मां-बहू पर तलवार व डंडों से किया हमला, तीन गिरफ्तार

यतीश व्यास 

कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के बालाकुंड में बेटे के बारे में पूछताछ करने पहुंचे 4-5 बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बहू पर तलवार और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता भी की।

घटना 28 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है। फरियादिया कैला बाई (60) के घर पहुंचे आरोपियों ने उनके बेटे के बारे में पूछा। बेटे के घर पर नहीं होने की बात कहने पर आरोपी जबरन घर में घुस गए और हमला कर दिया। इस संबंध में दादाबाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों अरुण उर्फ बिल्ली, कुलदीप पंवार और राज घारू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।