बद्रीनाथ धाम में शरद पूर्णिमा पर 20 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार, कोटा के महेंद्र सैनी के नेतृत्व में 60 सदस्यीय टीम ने की सजावट

बद्रीनाथ धाम में शरद पूर्णिमा पर 20 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार, कोटा के महेंद्र सैनी के नेतृत्व में 60 सदस्यीय टीम ने की सजावट

यतीश व्यास 

कोटा। शरद पूर्णिमा पर बद्रीनाथ धाम में कोटा के कलाकारों ने 20 क्विंटल फूलों से भव्य पुष्प श्रृंगार किया। कोटा के फ्लावर डेकोरेटर महेंद्र सैनी के नेतृत्व में 60 से अधिक सदस्यों की टीम ने तीन घंटे में मंदिर की आकर्षक सजावट की। इसमें उज्जैन के सहयोगी कलाकारों ने भी योगदान दिया। सजावट में विभिन्न किस्मों के फूलों का उपयोग किया गया।

महेंद्र सैनी इससे पहले केदारनाथ धाम के उद्घाटन एवं समापन समारोह और बद्रीनाथ धाम में पुष्प सज्जा कर चुके हैं। इसके अलावा असम स्थित मां कामाख्या मंदिर में आयोजित अंबुबाची मेले के दौरान भी उन्होंने पुष्प सजावट की थी।