जोधपुर अग्निकांड के बाद फायरकर्मियों की सुरक्षा को लेकर, निदेशक-सचिव को सौंपा 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

जोधपुर अग्निकांड के बाद फायरकर्मियों की सुरक्षा को लेकर, निदेशक-सचिव को सौंपा 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

यतीश व्यास 

कोटा। जोधपुर अग्निकांड में शहीद हुए फायरमैनों को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन कार्मिकों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर विभिन्न जिलों के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों, एवं सहायक अग्निशमन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। नगर निगम कोटा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास सहित अधिकारियों ने यह ज्ञापन नगरीय विकास विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं सचिव को सौंपा।

ज्ञापन में अग्निशमन कार्मिकों को आवश्यक एवं आधुनिक अग्निशमन सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने तथा आपात परिस्थितियों में कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही अग्निशमन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगें भी रखी गई हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अग्निशमन कार्मिक हर आपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान-माल की सुरक्षा करते हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित कार्य वातावरण के साथ पर्याप्त और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है। 19 सूत्रीय मांगों का उद्देश्य भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना और अग्निशमन कार्मिकों की सुरक्षा को मजबूत करना है।