कोटा: ऑटो में छूटा एक लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र और नकदी से भरा बैग, भीमगंजमंडी पुलिस ने तलाश कर लौटाया, ऑटो चालक ने भी दिखाई ईमानदारी

कोटा: ऑटो में छूटा एक लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र और नकदी से भरा बैग, भीमगंजमंडी पुलिस ने तलाश कर लौटाया, ऑटो चालक ने भी दिखाई ईमानदारी

यतीश व्यास 

कोटा। भीमगंजमंडी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ऑटो चालक की ईमानदारी से रावतभाटा निवासी का ऑटो में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस मिल गया। बैग में करीब एक लाख रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र, नकदी और अन्य सामान रखा हुआ था।

पुलिस के अनुसार रावतभाटा निवासी लक्ष्मीनारायण राठौड़ का ट्रॉली बैग ऑटो में छूट गया था। बैग छूटने की सूचना थाने पर मिलने के बाद भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने तत्काल ऑटो चालक की तलाश शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक समीर का पता लगाया। इसके बाद समीर ने फरियादी का ट्रॉली बैग सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया। बैग की जांच करने पर उसमें करीब एक लाख रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र, नकदी और अन्य सामान सुरक्षित मिला।

कीमती सामान वापस मिलने पर फरियादी लक्ष्मीनारायण राठौड़ के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने भीमगंजमंडी थाना पुलिस स्टाफ और ऑटो चालक समीर का धन्यवाद किया।