कोटा: वर्दी की मर्यादा तार-तार! महिला से सरेराह बदसलूकी ASI को पड़ी भारी, SP ने किया निलंबित

कोटा: वर्दी की मर्यादा तार-तार! महिला से सरेराह बदसलूकी ASI को पड़ी भारी, SP ने किया निलंबित

यतीश व्यास

कोटा। वर्दी में शराब के नशे में महिला से सरेराह गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले में एसपी तेजस्विनी गौतम ने एएसआई अरविंद सिंह हाड़ा को निलंबित कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

जानकारी के अनुसार, कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एएसआई अरविंद सिंह हाड़ा पर शराब के नशे में महिला के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप लगे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर उन्हें भी धमकाया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि बारां में पदस्थ एएसआई अरविंद सिंह हाड़ा आईजी के निर्देश पर कोटा पुलिस लाइन में अटेच किया गया था। मामला सामने आने के बाद बारां एसपी तेजस्विनी गौतम ने कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया।