कोटा: पार्षद फैजल बेग ने निगम कर्मचारियों को उपहार देकर मनाई दीपावली

कोटा: पार्षद फैजल बेग ने निगम कर्मचारियों को उपहार देकर मनाई दीपावली

यतीश व्यास 

कोटा। कोटा उत्तर वार्ड 13 के कांग्रेस पार्षद फैजल बेग ने धनतेरस पर अपने वार्ड में सेवाएं देने वाले नगर निगम कर्मचारियों को उपहार भेंटकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने अपने कार्यालय में महिला कर्मचारियों को साड़ियां और पुरुषों को नकद राशि उपहार स्वरूप भेंट की।

इस अवसर पर पार्षद फैजल बेग ने कहा कि वार्ड की सफाई और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में निगम कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी मेहनत और सेवाभाव के प्रति आभार जताने तथा त्योहार की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

इस दौरान पूजा, मोनू, मीरा, हेमराज, ममता, बनवारी, लाड बाई, राजेंद्र, इंद्रा बाई, गणेश, दर्शना, विनय, सुषमा, रतन, मनीषा, भारत, लता उर्फ ललिता, गिरिराज, रामकल्याण, चंचल, भूमलिया, मनोज भूमलिया, राजेश जावा, पूर्ण जावा, कमल, बाबूलाल, श्याम, गोपाल, थज्जू डागर, लक्षण, विजय नागर, बाबूलाल जमादार सहित संविदा कर्मचारी सुभाष नरवाल, श्याम, रेखा और मधुसाबिर मौजूद रहे।