झालावाड़ में गाजर घास का बढ़ता खतरा: त्वचा, सांस और आंखों के मरीज बढ़े, शिविर में 94 का इलाज

झालावाड़ में गाजर घास का बढ़ता खतरा: त्वचा, सांस और आंखों के मरीज बढ़े, शिविर में 94 का इलाज

गीता मीणा 

झालावाड़/ झालरापाटन। गाजर घास मुक्त स्वस्थ त्वचा रोग झालावाड़ अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय, झालरापाटन में विशेष त्वचा जागरूकता एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधानंद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अभियान के जिला नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम गिरिराज पाटीदार द्वारा शिविर में 94 मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया तथा गाजर घास (पार्थेनियम) से होने वाले त्वचा रोग, एलर्जी एवं श्वसन समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान गाजर घास को सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से हटाने तथा धूप से होने वाले त्वचा रोगों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधानंद ने इसे बीमारी की जड़ पर प्रहार करने वाला प्रभावी प्रयास बताया। मरीजों ने शिविर में दी गई चिकित्सा सेवाओं एवं जागरूकता की सराहना की। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से गाजर घास को पहचानकर सुरक्षित तरीके से हटाने एवं धूप से बचने की अपील की है।