कोटा: मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

कोटा: मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

यतीश व्यास 

कोटा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से शनिवार को 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए स्वच्छता एवं मासिक धर्म चक्र विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष इंदु तोमर के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

सत्र में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. चारु खरोलीवाल ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और आवश्यक देखभाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म को लेकर जागरूक और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कोटा जोन अध्यक्ष माधवी सिंह, सचिव डॉ. गोरांगी सिंह सहित महासभा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।