कोटा: ट्रेन में छूटी महिला की 2 लाख की चेन, टीटीई ने लौटाई

कोटा: ट्रेन में छूटी महिला की 2 लाख की चेन, टीटीई ने लौटाई

यतीश व्यास 

कोटा। ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री की करीब 2 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन छूट गई। टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल के सजगता से चेन उसके मालिक तक पहुंच गई।

गाड़ी संख्या 12955 में ड्यूटी कर रहे टीटीई गणेश सिंह को बी-4 कोच की बर्थ संख्या 17-18 के पास सोने की चेन मिली। उन्होंने चेन को रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि पीएनआर के आधार पर टीटीई गणेश सिंह ने यात्री मेघा प्रवीण जैन से संपर्क किया। यात्री मुंबई सेंट्रल से विक्रमगढ़ आलोट तक यात्रा कर रही थीं और स्टेशन पर उतर चुकी थीं। संपर्क करने पर उन्होंने चेन को अपना बताया।

इसके बाद टीटीई ने चेन को आरपीएफ कोटा पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक हरिओम सिंह को सुपुर्द कर दिया। यात्री की पहचान के बाद चेन उनके परिचित राकेश जैन को सौंप दी गई।