कोटा: शिक्षक हितों के लिए संगठित प्रयास जरूरी- प्रकाश जायसवाल

कोटा: शिक्षक हितों के लिए संगठित प्रयास जरूरी- प्रकाश जायसवाल

यतीश व्यास 

कोटा, 19 सितंबर। प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल प्रथम) शाखा कोटा-बूंदी का संयुक्त जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन बोरखेड़ा में आयोजित हुआ। अधिवेशन में शिक्षकों के शैक्षिक, व्यावसायिक एवं सेवा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

शिक्षा सहकारी 696 कोटा-बारां के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचाने और समाधान के लिए संगठन की एकजुटता जरूरी है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामचरण मीणा ने शिक्षक संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

प्रदेश कोषाध्यक्ष इंद्रजीत चौधरी ने बीएसटीसीधारी लेवल प्रथम शिक्षकों को अनुभव के आधार पर पदोन्नति, बीएड इंटर्नशिप में वेतन कटौती वापस लेने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण खोलने तथा गैर-शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने जैसी मांगें उठाईं।

अधिवेशन में संभाग अध्यक्ष पद पर रेवती रमण नागर, कोटा जिलाध्यक्ष पद पर रविन्द्र पाल और झालावाड़ जिलाध्यक्ष पद पर अक्षय नागर के मनोनयन का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।