कोटा: नगर सेठ गणपति पंडाल में तलवार और पिस्टल लहराने का आरोप, समिति अध्यक्ष ने गिरफ्तारी की मांग की

कोटा: नगर सेठ गणपति पंडाल में तलवार और पिस्टल लहराने का आरोप, समिति अध्यक्ष ने गिरफ्तारी की मांग की

यतीश व्यास 

कोटा। श्री गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष विशाल साहू ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे श्री नगर सेठ गणपति के स्टेज पर जाने को लेकर एक व्यक्ति ने विवाद किया। साहू के अनुसार, सम्राट पाटोंना नामक व्यक्ति ने मारपीट की धमकी देते हुए तलवार लहराई और पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी।

समिति अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि घटना को लेकर पुलिस को सूचना देने के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और केवल आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति पूर्व में भी करीब चार वर्ष पहले ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है और इस वर्ष भी इसी तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। साहू ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने 50 हजार रुपए नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण लूटने की बात कही।

विशाल साहू ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और गणपति पंडाल में श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।