शीतला चौक के राजा की महाआरती में शामिल हुए बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष

शीतला चौक के राजा की महाआरती में शामिल हुए बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष

यतीश व्यास 

कोटा। भीमगंजमंडी स्थित शीतला चौक में विराजमान शीतला चौक के राजा की महाआरती भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने की। उन्होंने भगवान गणेश की आरती कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर आयोजक रोहित जैन ने छगन माहुर का साफा पहनाकर कर स्वागत किया। आरती में रघुनंदन विजय, मनमोहन विजय, देव शर्मा, राजकुमार शर्मा, अमित गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।