कोटा में 64.78 प्रतिशत मतदान, 5.35 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

कोटा में 64.78 प्रतिशत मतदान, 5.35 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

यतीश व्यास 

कोटा। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में शुक्रवार को मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी मतदान प्रतिशत के अनुसार शाम 6 बजे तक 64.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 8,26,923 मतदाताओं में से 5,35,659 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह 7.15 बजे मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती घंटों में मतदान की गति धीमी रही। सुबह 10 बजे तक 18.33 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 50.93 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 64.78 प्रतिशत पहुंच गया।

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक 5,35,659 वोट डाले जा चुके थे, जबकि कुल 8,26,923 मतदाताओं में से करीब 2,91,264 मतदाता मतदान नहीं कर पाए।

नगर निगम के 100 वार्डों में हुए मतदान के बाद अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। मतदान प्रतिशत में अंतिम आंकड़े जारी होने के बाद मामूली बदलाव संभव है।