कोटा: आकस्मिक चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, ऑटो में ले जा रहा था 11 किलो गांजा

कोटा: आकस्मिक चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, ऑटो में ले जा रहा था 11 किलो गांजा

यतीश व्यास 

कोटा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर को 11 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस गश्त के दौरान माला फाटक पुलिया के नीचे एक व्यक्ति ऑटो में बैठा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देखकर उसने ऑटो को पुलिया के नीचे खड़ा कर दिया। पुलिस ने उससे नाम-पता पूछा। पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश वर्मा बताया। इसके अलावा दिनेश वर्मा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने ऑटो में रखे कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें 11 किलो गांजा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में कांस्टेबल मोहित और कांस्टेबल विनोद की विशेष भूमिका रही।