ट्रेड यूनियन सुविधाएं बहाल, डाक कर्मचारियों में खुशी की लहर, भारत सरकार ने जारी किया आदेश

ट्रेड यूनियन सुविधाएं बहाल, डाक कर्मचारियों में खुशी की लहर, भारत सरकार ने जारी किया आदेश

यतीश व्यास 

कोटा। भारत सरकार के डाक विभाग को लंबे संघर्ष के बाद ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लॉइज यूनियन ग्रुप ‘सी’ की ट्रेड यूनियन सुविधाएं बहाल करने संबंधी आदेश जारी किए। आदेश जारी होने के बाद डाक कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

क्षेत्रीय सचिव मुकेश जोशी ने बताया कि यह उपलब्धि सीएचQ नेतृत्व, सर्किल नेतृत्व और देशभर के डाक कर्मचारियों के सामूहिक संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन हमेशा डाक कर्मचारियों के हितों के लिए अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी कर्मचारी हितों के मुद्दों पर कार्य करता रहेगा।

ट्रेड यूनियन सुविधाएं बहाल होने की जानकारी मिलते ही कोटा मुख्यालय पर कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कामरेड नेता प्रशांत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रूपेश शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष मनीष चौरसिया, मुकेश शर्मा, शिल्पा शर्मा सहित बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी मौजूद रहे।