कोटा में 67.66 प्रतिशत हुआ मतदान, 5.59 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट, मतदान के फाइनल आंकड़े जारी

कोटा में 67.66 प्रतिशत हुआ मतदान, 5.59 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट, मतदान के फाइनल आंकड़े जारी

यतीश व्यास

कोटा। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में शुक्रवार को मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक जिले में 67.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर निगम क्षेत्र में कुल 8,26,923 मतदाता हैं, जिनमें से करीब 5.59 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह 7.15 बजे मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती घंटों में मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। सुबह 10 बजे तक 18.33 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 50.93 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ी और शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 67.66 प्रतिशत पहुंच गया।

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुल 8,26,923 मतदाताओं में से करीब 5,59,485 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि करीब 2.67 लाख मतदाता मतदान से बाहर रहे। मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।