संगठित होकर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लें- छगन माहुर, नारायणी माता की पैदल यात्रा का स्वागत, प्रतिभाओं का सम्मान और परिचय सम्मेलन आयोजित

संगठित होकर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लें- छगन माहुर, नारायणी माता की पैदल यात्रा का स्वागत, प्रतिभाओं का सम्मान और परिचय सम्मेलन आयोजित

यतीश व्यास 

कोटा। सैन समाज की देवी नारायणी माता की पैदल यात्रा के कोटा आगमन पर रोटेदा रोड स्थित राम-जानकी सामुदायिक भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान पैदल यात्रियों और समाजबंधुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन हुआ। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन भी हुआ।

माहुर ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा और एकजुटता जरूरी है। समाज को संगठित होकर जरूरतमंद लोगों की मदद का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के तहत ‘एक शाम मां नारायणी माता के नाम’ भजन संध्या एवं जागरण भी हुआ। आयोजन समिति अध्यक्ष जगदीश सेन बगावदा, सचिव सत्यनारायण सेन देवली मच्छियान, कोषाध्यक्ष हरिओम सेन सखवाया सहित समाजबंधु मौजूद रहे।