बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव 22 अप्रैल को: कोटा में 2580 मतदाता करेंगे मतदान, संजीव जैन बने प्रभारी

बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव 22 अप्रैल को: कोटा में 2580 मतदाता करेंगे मतदान, संजीव जैन बने प्रभारी

यतीश व्यास 

कोटा, 21 अप्रैल। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव 22 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। प्रदेशभर से कुल 234 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 25 सदस्यों का चयन किया जाएगा।

कोटा में मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश और नियमावली भी जारी कर दी गई है। यहां चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी एडवोकेट संजीव जैन को सौंपी गई है, जिन्हें प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संजीव जैन ने बताया कि कोटा में कुल 2580 मतदाता हैं, जो 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए 40 टेबल लगाई गई हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी मतदाता को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मतदान स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल से फोटो खींचने पर भी प्रतिबंध रहेगा। पहचान के लिए मतदाता बार काउंसिल ऑफ राजस्थान का प्रमाण पत्र, बार एसोसिएशन कोटा की आईडी, पासपोर्ट या भारत सरकार द्वारा जारी वोटर आईडी का उपयोग कर सकेंगे।

निर्धारित दूरी के भीतर कोई भी प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा। संजीव जैन ने सभी अधिवक्ताओं से शांतिपूर्ण एवं नियमों के अनुरूप मतदान करने की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा से चार प्रत्याशी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।