कोटा पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अधिकारियों ने किया स्वागत

कोटा पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अधिकारियों ने किया स्वागत

 यतीश व्यास 


कोटा, 21 मार्च। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास शनिवार शाम कोटा पहुंचे। सर्किट हाउस में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, आईजी राजेंद्र गोयल, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया सहित बूंदी, बारां के कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।