बूंदी: पुलिस महकमे में फेरबदल: केशवरायपाटन, इंद्रगढ़ व गेंडोली थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त

यतीश व्यास 


बूंदी। जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अवनीश शर्मा ने नए आदेश जारी करते हुए कई थानाधिकारियों के तबादले किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, भूपेंद्र सिंह को केशवरायपाटन थानाधिकारी बनाया गया है, जबकि सुरजीत सिंह को इंदरगढ़ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तेजपाल सैनी को इंदरगढ़ से हटाकर गेंडोली थाने में नियुक्त किया गया है।