लीजेंड सिंगर आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

लीजेंड सिंगर आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

मुंबई। बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर आशा भोसले के फैंस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में चल रहा है।

डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

20 भाषाओं में गाए 12 हजार से ज्यादा गाने-

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने हिंदी सहित करीब 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं। साल 2006 में उन्होंने खुद बताया था कि वे अपने करियर में लगभग 12 हजार गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं।

नामी संगीतकारों के साथ किया काम-

अपने लंबे करियर में उन्होंने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया। इनमें शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आर.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर, इलैयाराजा, बप्पी लहरी और ए.आर. रहमान जैसे बड़े नाम शामिल हैं।