हाईकोर्ट का एक्शन: सीनियर सिविल जज श्रवण कुमार मीणा सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

हाईकोर्ट का एक्शन: सीनियर सिविल जज श्रवण कुमार मीणा सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

कोटा/जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने सीनियर सिविल जज कैडर के न्यायिक अधिकारी श्रवण कुमार मीणा को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि उनके खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत विभागीय जांच प्रस्तावित की गई है।

यह निर्णय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने पूर्ण पीठ से प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए लिया है।

जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार मीणा पहले कोटा में सीनियर सिविल जज सह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) के पद पर तैनात थे। फिलहाल वे जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में नई पदस्थापना के इंतजार में एपीओ चल रहे थे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय रहेगा। साथ ही उन्हें बिना जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जोधपुर की पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।