कोटा: श्री शक्तिधर महादेव मंदिर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, 250 यूनिट रक्त एकत्रित

कोटा: श्री शक्तिधर महादेव मंदिर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, 250 यूनिट रक्त एकत्रित

यतीश व्यास 

कोटा। बोरखेड़ा स्थित श्री शक्तिधर महादेव मंदिर में विशाल रक्तदान एवं नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 250 यूनिट रक्तदान किया, वहीं 145 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही नेत्र रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में सहकारिता के अध्यक्ष श्री हरिकृष्ण बिरला सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।