कोटा: नए श्रम कानूनों के विरोध में रेलवे मजदूर संघ का प्रदर्शन, काला दिवस मनाया

कोटा: नए श्रम कानूनों के विरोध में रेलवे मजदूर संघ का प्रदर्शन, काला दिवस मनाया

यतीश व्यास 

कोटा। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने नए श्रम कानूनों के विरोध में बुधवार को काला दिवस मनाते हुए विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर आपत्ति दर्ज कराई और सरकार से चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग की।

मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि केंद्र सरकार ने पुराने 23 श्रम कानूनों को समाहित कर चार श्रम संहिताएं बनाई हैं, जो मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इन बदलावों से देशभर के कर्मचारी, श्रमिक और मजदूर वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संघ के आह्वान पर कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, शामगढ़, तुगलकाबाद और रामगंजमंडी सहित विभिन्न स्थानों पर संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किए गए।