कोटा: नया गांव स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू

कोटा: नया गांव स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू

यतीश व्यास 

कोटा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नया गांव में 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा सहकारी 696 के अध्यक्ष एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम मेघवाल ने की, जबकि शिक्षा सहकारी 696 के मंत्री जमनालाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि रहे।

प्रकाश जायसवाल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और निर्णय क्षमता को मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम मेघवाल ने प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने जूडो मुकाबलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्णायक, प्रशिक्षक जितेंद्र गोचर, अनीता चौहान, स्वीटी कलेर, मोना गोचर, रेखा राठौर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।