‘बैरन’ के बेहतरीन छायांकन के लिए कोटा के विकास सक्सेना सम्मानित

‘बैरन’ के बेहतरीन छायांकन के लिए कोटा के विकास सक्सेना सम्मानित

यतीश व्यास 

कोटा। कोटा निवासी सिनेमैटोग्राफर विकास सक्सेना को राजस्थानी फिल्म ‘बैरन’ में उत्कृष्ट छायांकन के लिए राजस्थान सिनेमा अवॉर्ड्स (RCA 2026) में सर्वश्रेष्ठ डीओपी (बेस्ट सिनेमैटोग्राफर) का सम्मान मिला।

राजस्थान सिनेमा अवॉर्ड्स के 7वें वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन चौमूं स्थित एक रिसॉर्ट में हुआ। निर्देशक जी. नटराज के निर्देशन में बनी ‘बैरन’ में विकास सक्सेना के कैमरा वर्क, लाइटिंग और दृश्यों को खास तौर पर सराहा गया।

फिल्म में रिया सैनी, अभिषेक शर्मा, राखी रंगीली, हंसा रंगीली, विशा पाराशर, मुकेश छैला और संतोष कंवर सहित कलाकारों ने अभिनय किया है। सम्मान मिलने पर कोटा के कला और सिनेमा जगत में खुशी की लहर है। विकास सक्सेना ने सफलता का श्रेय निर्देशक, कलाकारों, क्रू और कोटावासियों के को दिया।