कोटा: वार्ड 16 में मतदान केंद्र के बाहर हंगामे के आरोप, मतदाताओं को धमकाने की शिकायत, नंदा जी बाड़ी और गणेश चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप, पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया

कोटा: वार्ड 16 में मतदान केंद्र के बाहर हंगामे के आरोप, मतदाताओं को धमकाने की शिकायत, नंदा जी बाड़ी और गणेश चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप, पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया

यतीश व्यास 

कोटा। नगर निगम चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच वार्ड 16 में मतदान केंद्रों के बाहर विवाद की स्थिति सामने आई। नंदा जी की बाड़ी और गणेश चौक स्थित मतदान स्थलों के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को कथित रूप से धमकाने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उषा ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्र के बाहर खुलेआम मतदाताओं को धमका रहे हैं और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

उषा ठाकुर के अनुसार मतदान केंद्र के बाहर कुछ लोगों द्वारा वीडियो भी बनाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के आसपास फोटोग्राफी और वीडियो बनाने की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद इस तरह की गतिविधियां की जा रही थीं। शिकायत की सूचना मिलने पर भीमगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मतदान केंद्र के बाहर खड़े लोगों को वहां से हटाया।

मामले को लेकर मतदान केंद्र के बाहर कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा। कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रशासन से मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा मतदान केंद्रों के बाहर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।