कोटा में मुख्यमंत्री का रोड शो फ्लॉप, भाजपा सरकार की नाकामी का प्रमाण- मनोज दुबे

कोटा में मुख्यमंत्री का रोड शो फ्लॉप, भाजपा सरकार की नाकामी का प्रमाण- मनोज दुबे

कोटा, 8 सितम्बर। कांग्रेस नेता मनोज दुबे ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो को फ्लॉप बताते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री का गली-गली घूमकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

दुबे ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश और कोटा के विकास पर ध्यान दिया होता तो मुख्यमंत्री को पार्षद प्रत्याशियों को जिताने के लिए खुद मैदान में नहीं उतरना पड़ता। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों और नेताओं में हार का डर साफ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। टूटी सड़कें, खराब सीवरेज व्यवस्था, विकास कार्यों की कमी, शिक्षा, चिकित्सा और कानून व्यवस्था को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

मनोज दुबे ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में हार के डर से भाजपा नेताओं में घबराहट है और कोटा सहित प्रदेशभर में कांग्रेस की बड़ी जीत तय है।