कोटा: श्री मंगलमय चमत्कारी धाम में हाड़ौती की सबसे बड़ी जलेरी स्थापित

कोटा: श्री मंगलमय चमत्कारी धाम में हाड़ौती की सबसे बड़ी जलेरी स्थापित

यतीश व्यास 

कोटा। विज्ञान नगर स्थित श्री मंगलमय चमत्कारी धाम में रविवार को हाड़ौती की सबसे बड़ी जलेरी स्थापित की गई। 

धाम समिति के अनुसार 6 से 14 मई तक भगवान नर्मदेश्वर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। इनमें स्थापना एवं विवाह महोत्सव, पंचकुंडीय महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, भजन संध्या और विशेष पूजन शामिल हैं। कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति और स्थानीय लोग तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक बनेगा।