कोटा: चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस पर 251 दीपों से महाआरती, कायस्थ समाज ने किया भव्य आयोजन

कोटा: चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस पर 251 दीपों से महाआरती, कायस्थ समाज ने किया भव्य आयोजन

यतीश व्यास 

कोटा। राजस्थान कायस्थ महासभा एवं संबद्ध संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गय। इस अवसर पर 251 दीपों से महाशृंगार आरती, हवन, दुग्ध अभिषेक, सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष विकास सक्सेना ने बताया कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद, राजस्थान कायस्थ महासभा, श्री कायस्थ सभा ट्रस्ट एवं क्षेत्रीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त के अवतरण दिवस पर सामूहिक पूजन किया जाता है।

बालाजी मंदिर स्थित चित्रगुप्त मंदिर हाट रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित शिवराज ने विधिवत पूजा-अर्चना, दुग्ध अभिषेक एवं हवन संपन्न कराया। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन हुआ तथा अंत में सामूहिक प्रसादी भंडारा वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री कायस्थ सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एन.आर. सक्सेना, सचिव पुष्पलता सक्सेना, सह सचिव सधीर सक्सेना, महासचिव विवेक सक्सेना, उप सचिव कामना सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव विवेक सक्सेना अटल, देवेंद्र सक्सेना, संजय शिल्पी श्रीवास्तव, रमेश माथुर, योगेश सक्सेना, पीयूष सक्सेना, संजू श्रीवास्तव, उज्जवल अंशिका सक्सेना, दिनेश श्रीवास्तव, रोहित सक्सेना, वंदना सक्सेना, मनोज माथुर, अनुराग शरण श्रीवास्तव, पी.बी. सक्सेना, बलवंत सक्सेना, डी.के. सक्सेना, विशाल सक्सेना, हेमंत सक्सेना, अरुणा सक्सेना, गिरीशकांत भटनागर, राजीव माथुर, अभय श्रीवास्तव, वैभवी श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।