कोटा: कांवड़ के साथ चंबल जल लेकर निकले शिवभक्त, कैथूनीपोल में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

कोटा: कांवड़ के साथ चंबल जल लेकर निकले शिवभक्त, कैथूनीपोल में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

यतीश व्यास 

कोटा। सावन मास के पावन अवसर पर सोमवार को निकली कांवड़ यात्रा का कैथूनीपोल मुख्य मार्ग पर पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। भीतरिया कुंड महादेव मंदिर में भगवान शिव का महाभिषेक करने के बाद कांवड़ यात्री चंबल नदी का जल लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन स्थित श्रीराम मंदिर के लिए रवाना हुए।

यात्रा के कैथूनीपोल मुख्य मार्ग पर पहुंचने पर सोरल टेंट हाउस के यहां निर्धन रोगी उपचार प्रकल्प के संयोजक पं. अनिल औदिच्य, प्रदीप सोरल सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर श्रीराम मंदिर के अध्यक्ष सहित मंदिर के अन्य पदाधिकारियों का प्रकल्प कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद कांवड़ यात्रा जयकारों के साथ स्टेशन स्थित श्रीराम मंदिर पहुंची। यहां कांवड़ यात्रियों द्वारा लाए गए चंबल नदी के पवित्र जल से भगवान शिव का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया।