कोटा: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने जेडीबी कॉलेज सर्किल के पास चरस की बड़ी खेप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने जेडीबी कॉलेज सर्किल के पास चरस की बड़ी खेप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

यतीश व्यास 

कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के जेडीबी कॉलेज सर्किल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 1.368 किलोग्राम चरस बरामद की है।

सूत्रों के अनुसार, नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया। बरामद चरस को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से चरस की खरीद-फरोख्त और इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।