कोटा में दोपहर 3 बजे तक 51.29 प्रतिशत मतदान

यतीश व्यास 

कोटा। नगर निगम चुनाव में कोटा के 100 वार्डों में मतदान जारी है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी मतदान प्रतिशत के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 51.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 18.33 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 51.29 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

कोटा नगर निगम क्षेत्र में कुल 8,26,923 मतदाता हैं। दोपहर 3 बजे तक 4,24,126 वोट डाले जा चुके थे। शाम 6 बजे और अंतिम मतदान प्रतिशत का आंकड़ा अभी अपडेट नहीं हुआ है।