खंडेलवाल वैश्य पंचायत चुनाव: प्रचार प्रसार मंत्री पद के प्रत्याशी किंशुक खंडेलवाल ने किया जनसंपर्क, समाज बंधुओं से मांगा समर्थन

खंडेलवाल वैश्य पंचायत चुनाव: प्रचार प्रसार मंत्री पद के प्रत्याशी किंशुक खंडेलवाल ने किया जनसंपर्क, समाज बंधुओं से मांगा समर्थन

यतीश व्यास 

कोटा। श्री खंडेलवाल वैश्य पंचायत कोटा के 19 जुलाई को होने वाले आम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रचार प्रसार मंत्री पद के प्रत्याशी किंशुक खंडेलवाल (कूलवाल) ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क कर समाज बंधुओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

किंशुक खंडेलवाल पिछले 22 वर्षों से मीडिया एवं प्रचार-प्रसार के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वे समाज के विभिन्न आयोजनों और गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से समर्थन मांगा।

किंशुक खंडेलवाल ने कहा कि यदि उन्हें प्रचार प्रसार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वे समाज की गतिविधियों और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित कर समाज की पहचान को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज हित सर्वोपरि रहेगा और आधुनिक माध्यमों के जरिए समाज को नई पहचान दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।