दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2

शनिवार शाम दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोग घबराकर घरों, दफ्तरों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि देर शाम तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई, जबकि केंद्र धरती की सतह से करीब 215 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप शनिवार शाम लगभग 7:04 बजे आया।

भूकंप का केंद्र अधिक गहराई में होने के कारण इसके झटके कई देशों तक महसूस किए गए। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। भारत में दिल्ली-एनसीआर के साथ जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप का असर देखा गया।