कोटा- पुलिस ने कसा मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा, 2 कार और 16 बाइक जब्त

कोटा- पुलिस ने कसा मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा, 2 कार और 16 बाइक जब्त

यतीश व्यास 

कोटा, 2 जून। शहर में यातायात नियमों की अवहेलना कर मॉडिफाइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना जवाहर नगर ने विशेष अभियान चलाकर वाहन नियमों के उल्लंघनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 कार एवं 16 मोटरसाइकिलों को जब्त किया है।

एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि अभियान के तहत वाहनों की संरचना में अनधिकृत परिवर्तन, प्रेशर एवं एयर हॉर्न का उपयोग, काली फिल्म, अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर हूटर, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा विंडस्क्रीन पर अनधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन प्रदर्शित करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 2 कारों एवं 16 मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया।