कोटा- श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

कोटा- श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

यतीश व्यास 

कोटा 19 मई। औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति खटीक समाज, इंदिरा गांधी नगर डीसीएम कोटा की नवीन कार्यकारिणी के विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

समिति के उपाध्यक्ष पवन आर्य ने बताया कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और आपसी एकता को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सुरेश बागड़ी ने किया। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।

समिति अध्यक्ष छितरलाल बघेरवाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों का दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में संरक्षक आनंदीलाल मंडावत, रामदेव, मंगल, मांगीलाल सहित कार्यकारिणी अध्यक्ष बद्री प्रकाश आर्य (पूर्व सरपंच लुहावद), महामंत्री विनोद खटीक, उपाध्यक्ष ओम बघेरवाल, पवन आर्य, कोषाध्यक्ष विनोद सामरिया और पूर्व पार्षद कृष्णमुरारी सामरिया मौजूद रहे।

पूर्व पार्षद कृष्णमुरारी सामरिया ने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है। इसके विकास और समाजहित के कार्यों के लिए पूरी समिति एकजुट होकर कार्य करेगी।

कार्यक्रम में महेंद्र नागर, आशीष, मनीष टेपण, शिवाशु आर्य, मनोज, मोहन, महावीर, ओमप्रकाश, दिनेश, राहुल, बसंतीलाल, रमेश, लोकेश, रामहेत बागड़ी, राकेश गुगलिया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।