कोटा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई: 15 किलो डोडाचूरा के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार, बैग से मिला 2 लाख का मादक पदार्थ

कोटा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई: 15 किलो डोडाचूरा के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार, बैग से मिला 2 लाख का मादक पदार्थ

यतीश व्यास 

कोटा 12 मई। कोटा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके पास से 15 किलो 800.88 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जीआरपी और आरपीएफ रेलवे स्टेशन पर संयुक्त गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-2 पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।

पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान वरुण पाल निवासी मधुबन, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।